Hathras News: अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट नि...
By INA News Hathras.
हाथरस: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने यातायात नियमों के सम्बन्ध में दिए गए अनर्देशों का अनुपालन कराने एवं ओवर लोडिंग/अनाधिकृत वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशांे के अनुपालन में अवशेष कार्यो को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय किए जाएं।
साथ ही, सड़क संकेतकों की स्पष्टता, उचित प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा अवरोधकों की व्यवस्था भी समयबद्ध रूप से किये जाए। परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना में ड्राइवर की लापरवाही पाये जाने पर लाइसेंस निरस्त के साथ ही गाडी सीज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में यदि जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना घटित होती है और उसमें किसी भी संबंधित विभाग की लापरवाही पाई जाती है, तो उस विभाग की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











