Baitul News: मार्बल चमकाने के बहाने दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से लूटे 2.90 लाख के जेवर, बैतूल में ठगी का नया तरीका

78 वर्षीय महिला रामरती गुलबाके ने चर्चा में बताया कि वह अपने घर के सामने लहसून एवं धनिया साफ कर रही थी, इसी बीच एक युवक उनके सामने से निकला ...

May 30, 2025 - 23:38
 0  63
Baitul News: मार्बल चमकाने के बहाने दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से लूटे 2.90 लाख के जेवर, बैतूल में ठगी का नया तरीका

By INA News Baitul.

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर नए तरीके से ठगी का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार टैगोर वार्ड में दो युवकों ने एक महिला से सोना चमकाने के नाम पर दो कड़े और दो अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों युवक करीब 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड के पीछे वाले क्षेत्र से सटी कॉलोनी में रामरती गुलबाके के निवास पर पहुंचे। यहां दोनों ने महिला को एक कार्ड भी दिया और सोने के जेवर चमकाने की जानकारी दी। महिला युवकों के झांसे में आ गई और दोनों को दो सोने के कंगन एवं दो अंगूठी चमकाने के लिए दे दी।

महिला से मिली जानकारी के अनुसार युवकों ने नीले एवं सफेद रंग की शर्ट पहनी थी और उनके पास एक कत्थई रंग का बैग था। दोनों को जब उन्होंने अंगूठी और कंगन दिए तो उन्होंने उसे एक स्टील के डिब्बे में रखा और गैस पर कुछ देर गर्म करने के लिए कहा। मौका पाकर दोनों युवक फरार हो गए। दोनो युवक करीब 4 तोले सोने के जेवर झांसा देकर अपने साथ ले गए। कंगन और अंगूठी की अनुमानित कीमत करीब दो लाख 90 हजार बताई जा रही है।78 वर्षीय महिला रामरती गुलबाके ने चर्चा में बताया कि वह अपने घर के सामने लहसून एवं धनिया साफ कर रही थी, इसी बीच एक युवक उनके सामने से निकला और नमस्ते ली। थोड़ी देर बाद वह युवक वापस लौटा और बताने लगा कि उसके पास मार्बल साफ करने का पावडर है। पावडर को पानी में घोलकर यदि मार्बल को साफ करते है तो मार्बल चमकने लगता है। इसी बीच दूसरा युवक भी आ गया।

Also Click: Deoband News: अंसारी बिरादरी की बैठक में एकजुटता और कौशल केंद्र की स्थापना पर जोर, नौजवानों के लिए नए अवसरों की योजना

दोनों ने सोने के आभूषण भी चमकाने वाले पावडर की जानकारी दी और एक स्टील के डिब्बे में देखते ही देखते पानी में पावडर घोलकर अपने जेवर डालने के लिए कहा। रामरती युवकों के झांसे में आ गई और अपने तीन तोले के कंगन और करीब एक तोले की दो अंगूठिया डिब्बे में डाली दी। यह डिब्बा लेकर एक युवक उनके घर में गैस के पास जाने लगा, तो रामरती ने उन्हें मना कर दिया।डिब्बा रामरती को देकर युवक ने कहा कि कंगन और अंगूठी को थोड़ी देर डिब्बे में रहने देना और फिर थोड़ा सा गरम कर लेना। सोना चमक जाएगा यह कहते ही युवक कुछ देर में लौटते है यह कहकर घर से निकल गए। रामरती ने डिब्बा खोला तो जेवर गायब थे।

पूरे मामले की शिकायत उन्होंने गंज थाने में दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही टीआई अरविंद कुमरे एवं पुलिस बल फरार आरोपियों की तलाश में जुट गया है। आसापास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने महिला के घर से कुछ दूरी पर बाईक खड़ी कर दी थी। महिला को झांसा देने के बाद दोनों बाईक से फरार हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow