Deoband News: अंसारी बिरादरी की बैठक में एकजुटता और कौशल केंद्र की स्थापना पर जोर, नौजवानों के लिए नए अवसरों की योजना

नदीम अख्तर अंसारी ने नौजवानों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए अंसारी कौशल केंद्र स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की, जो आधुनिक स्किल्स और आत्मनिर्भ....

By INA News Desk
May 30, 2025 - 23:33
74 Views
Deoband News: अंसारी बिरादरी की बैठक में एकजुटता और कौशल केंद्र की स्थापना पर जोर, नौजवानों के लिए नए अवसरों की योजना
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

देवबंद: अंसारी बिरादरी की बैठक में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, एकजुटता और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत मंच तैयार करने पर चर्चा हुई।

रहमान कॉलोनी में शुक्रवार को आयोजित बैठक में डॉ. जुबैर अंसारी ने कहा कि अंसारी बिरादरी का इतिहास मदीना के अंसार से जुड़ा है, जिन्होंने भाईचारे और इंसाफ की मिसाल कायम की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बिरादरी के योगदान को याद करते हुए एकजुटता पर बल दिया। गुलफाम अंसारी ने स्थानीय समस्याओं के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने का आह्वान किया।

Also Click: Mussoorie News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे, परिवार संग लेंगे वादियों का आनंद

नदीम अख्तर अंसारी ने नौजवानों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए अंसारी कौशल केंद्र स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की, जो आधुनिक स्किल्स और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। सदरुद्दीन अंसारी, आमिर अंसारी, वकील अंसारी और राशिद अंसारी ने एकजुट होकर काम करने की जरूरत बताई।

बैठक में प्रत्येक मोहल्ले से सुझाव लाने और मजबूत नेतृत्व चुनने का संकल्प लिया गया। सामूहिक मंच के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। इस मौके पर नसीर अंसारी, जावेद आसी, कलीम अंसारी, इक्तेदार अंसारी, तालिब अंसारी, शमीम, हैदर अंसारी, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement