Deoband News : सरकारी संपत्ति कब्जाने के मामले में शिकायकर्ता की जांच बदलवाने की मांग, मंडलायुक्त को भेजा पत्र, ब्लाक प्रमुख और पति पर घलौली निवासी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

सीएम कार्यालय से आदेश होने के बाद इसकी जांच डीएम सहारनपुर ने देवबंद तहसीलदार को दी हुई है। सुशील कुमार का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर ब्लाक प्रमुख के पक्ष में...

Jul 6, 2025 - 23:38
 0  48
Deoband News : सरकारी संपत्ति कब्जाने के मामले में शिकायकर्ता की जांच बदलवाने की मांग, मंडलायुक्त को भेजा पत्र, ब्लाक प्रमुख और पति पर घलौली निवासी ने लगाए हैं गंभीर आरोप

By INA News Deoband.

देवबंद : ब्लाक प्रमुख ममता और उनकी पति विजय पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश हुए थे। लेकिन अब शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर जांच को बदलवाने की मांग की है। घलौली गांव निवासी शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने मंडलायुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि उन्होंने ब्लाक प्रमुख और उनके पति पर शमशान घाट व उसके बराबर में स्थित तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर करोड़ों रुपये कीमत के 800 पेड़ काटने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी।

सीएम कार्यालय से आदेश होने के बाद इसकी जांच डीएम सहारनपुर ने देवबंद तहसीलदार को दी हुई है। सुशील कुमार का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर ब्लाक प्रमुख के पक्ष में राजनैतिक हस्तक्षेप होने के कारण स्थानीय अधिकारी निष्पक्ष जांच नही कर पाएंगे। इसलिए जांच को किसी दूसरे जनपद के अधिकारियों को सौपी जाए।

Also Click : Pilibhit News : गस्त के दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मी की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने किया इलाज तो कैमरे के सामने मांगी माफ़ी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow