Deoband News : या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ निकाला गया मातमी जुलूस
सौगवार इमाम हुसैन और मासूम अली असगर को याद कर खूब रोए। चाक गिरेबां काले कपड़े पहने हुए शिया सोगवारों ने छूर्रियों, कमाह, जंजीरों और तेज धार ब्लेडों से अपने...
By INA News Deoband.
देवबंद : मुहर्रम पर थीतकी गांव में सोगवारों ने मातमी जुलुस निकाल हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान मरिसया एवं नोहाख्वानी भी की गई। थीतकी स्थित शिया जामा मस्जिद से कर्बला तक गमगीन माहौल में नम आंखों के साथ अलम व जुलूस निकाला गया। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन बना रहा। इस दौरान यजीदी फौज के जुल्मों को याद कर सोगवारों ने मातम किया।
सौगवार इमाम हुसैन और मासूम अली असगर को याद कर खूब रोए। चाक गिरेबां काले कपड़े पहने हुए शिया सोगवारों ने छूर्रियों, कमाह, जंजीरों और तेज धार ब्लेडों से अपने शरीर को लहूलुहान कर मातम किया। सोजख्वानी और नोहाख्वानी के साथ मातमी जुलूस इमामबाड़े से शुरु होकर हुसैनी चौक होता हुआ करबला पहुंचा। जहां ताजियों को दफनाया गया, इसके बाद अलविदा पढ़ा गया। इस मौके पर मौलाना सैयद आलम मुतवल्ली, पूर्व राज्यमंत्री सैयद ईसा रजा, मेंहदी हसन, मोहम्मद बाकिर, मौलाना सैयद मसनद अली, मौलाना सैयद अम्मार हुसैन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











