Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय घायल गौरक्षकों ने कराया उपचार
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामाई के निकट अज्ञात वाहन ने नीलगाय को टक्कर मार दी। जिससे नीलगाय गंभीर रूप
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामाई के निकट एक नीलगाय सड़क पार कर रही थी तभी अलीगढ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने के बाद नीलगाय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी नीलगाय को देखकर राहगीरों ने मामले की जानकारी गौ रक्षकों को दी। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करने के बाद पशु चिकित्सक की मदद से नीलगाय का उपचार कराया। इस दौरान गौ रक्षकों ने वाहन चालकों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। साथ ही वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा किसी भी पशु के घायल होने पर तत्काल मदद करने की अपील की।
What's Your Reaction?

