Hathras : हाथरस में ऑपरेशन जागृति फेज-5 के तहत बालिकाओं और किशोरों को अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई

कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं और आम लोगों को सामाजिक अपराधों, भावनात्मक बहकावे, सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न हेल्प

By INA News Desk
Dec 17, 2025 - 23:24
25 Views
Hathras : हाथरस में ऑपरेशन जागृति फेज-5 के तहत बालिकाओं और किशोरों को अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई
जागरूक करती पुलिस टीम

हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में ऑपरेशन जागृति फेज-5 अभियान चल रहा है। इसके तहत एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस विद्यालयों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं और सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में अभियान के पहले चार चरण सफल रहे, जिनसे महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है।

कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं और आम लोगों को सामाजिक अपराधों, भावनात्मक बहकावे, सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कोतवाली नगर और हाथरस गेट थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में बताया गया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य बच्चों और किशोर-किशोरियों को प्रेम प्रसंग, घर से भागने, ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखना है। महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी पर्चों के माध्यम से दी गई।

Also Click : Sitapur : खैराबाद में मधवापुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्य ठप होने पर जताया रोष, अवैध प्लाटिंग की शिकायत की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow