Hathras : रुदायन गांव में स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

कोषाध्यक्ष माधवी देवी ने कहा कि हर सप्ताह 25 रुपये बचत होती है। अब तक 68,200 रुपये बचत हो चुकी है। महिलाओं ने विभिन्न काम शुरू करके कमाना शुरू किया है

By INA News Desk
Dec 17, 2025 - 23:20
23 Views
Hathras : रुदायन गांव में स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को मिल रहा रोजगार
स्वयं सहायता समूह में उपस्थित महिलाये

हाथरस। रुदायन गांव में पार्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैठक की। इसमें साल भर का हिसाब और विभिन्न रोजगारों पर बात हुई। समूह की अध्यक्ष सरोज देवी ने बताया कि समूह को चलते हुए 62 महीने हो चुके हैं। कई महिलाएं समूह से ऋण लेकर अपना काम चला रही हैं। कोषाध्यक्ष माधवी देवी ने कहा कि हर सप्ताह 25 रुपये बचत होती है। अब तक 68,200 रुपये बचत हो चुकी है। महिलाओं ने विभिन्न काम शुरू करके कमाना शुरू किया है।

सचिव विमलेश देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत से रूबी देवी समूह सखी हैं। वे बैठकें कर जानकारी देती हैं और रोजगार में मदद करती हैं। चंद्रावती देवी गांव के शौचालय की देखभाल करती हैं। ग्राम पंचायत से उन्हें 6,000 रुपये महीना मिलता है। सुमन देवी मनरेगा महिला मेट हैं। वे 20 लोगों को काम देकर अपनी और दूसरों की जीविका चला रही हैं। राजकुमारी देवी ने ऋण से डेयरी शुरू की। सभी महिलाओं ने एकजुट होकर मिर्च का अचार बनाकर समूह को आगे बढ़ाने पर विचार किया। इस दौरान मिथिलेश देवी, सुमन देवी, रूबी देवी, मंजू देवी, सुखवरी देवी, राजकुमारी, निधि, चंद्रवती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Sitapur : खैराबाद में मधवापुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्य ठप होने पर जताया रोष, अवैध प्लाटिंग की शिकायत की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow