Hathras : हाथरस में महिला जन सुनवाई में 16 शिकायतों की सुनवाई, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

सुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 16 मामले आए। इनमें 11 घरेलू हिंसा के और पांच छेड़छाड़, बच्चों की सुपुर्दगी आदि से संबंधित थे। सभी मामलों को गंभीरता से सुनकर संबं

By INA News Desk
Dec 17, 2025 - 23:25
37 Views
Hathras : हाथरस में महिला जन सुनवाई में 16 शिकायतों की सुनवाई, तुरंत कार्रवाई के निर्देश
महिला जन सुनवाई एवं समीक्षा बैठक में मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड

हाथरस। तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न रोकने, पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय देने और शिकायतों को आसान बनाने के लिए महिला जन सुनवाई और समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने की। सुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े कुल 16 मामले आए। इनमें 11 घरेलू हिंसा के और पांच छेड़छाड़, बच्चों की सुपुर्दगी आदि से संबंधित थे। सभी मामलों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में क्षेत्राधिकारी और महिला थाना अध्यक्ष से आए मामलों की समीक्षा की गई। लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद तहसील परिसर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष रितु तोमर, महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका गौतम, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक मनीषा भारद्वाज सहित नीलम, सीमा, आसिफ खान, कैलाश चंद, बंटी कुशवाह, मोहित, पीएलवी साहब सिंह और वैष्णवी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : खैराबाद में मधवापुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्य ठप होने पर जताया रोष, अवैध प्लाटिंग की शिकायत की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement