सम्भल में हाई अलर्ट: 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा, 10 केंद्रों पर सख्त निगरानी में शुरू हुई परीक्षा।

जनपद में होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। एएसपी कुलदीप सिंह के मुताबिक जिले में कुल

Apr 25, 2026 - 10:21
65 Views
सम्भल में हाई अलर्ट: 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा, 10 केंद्रों पर सख्त निगरानी में शुरू हुई परीक्षा।
सम्भल में हाई अलर्ट: 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा, 10 केंद्रों पर सख्त निगरानी में शुरू हुई परीक्षा।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। एएसपी कुलदीप सिंह के मुताबिक जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जहां तीन दिनों में छह पालियों में 21,000 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में करीब 3,600 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिससे व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, वहीं कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरे सिस्टम की निगरानी कर रहे है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पुलिस प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एएसपी ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले सघन फिजिकल चेकिंग की जा रही है, जिससे नकल या किसी भी तरह की अनियमितता पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। प्रशासन का साफ कहना है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच अब नजर इस बात पर रहेगी कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के बीच परीक्षा कितनी सुचारू रूप से संपन्न हो पाती है।

Also Read- Saharanpur : होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 केंद्रों पर 50 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow