Sambhal: हाइटेंशन लाइन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 2.52 लाख का माल, 2 आरोपी गिरफ्तार। 

सम्भल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइटेंशन लाइन से बिजली तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने

May 5, 2026 - 16:38
40 Views
Sambhal: हाइटेंशन लाइन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 2.52 लाख का माल, 2 आरोपी गिरफ्तार। 
हाइटेंशन लाइन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 2.52 लाख का माल, 2 आरोपी गिरफ्तार। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइटेंशन लाइन से बिजली तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख 52 हजार रुपये का चोरी का माल, 2 अवैध मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहजोई पुलिस को यह सफलता मिली। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से सुनसान इलाकों में हाईटेंशन लाइन के तार काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

  • ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

गिरफ्तार अभियुक्त रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर पहुंचकर हाईटेंशन लाइन के तार काटते थे। इसके बाद चोरी किए गए तारों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम बिसारू और राजपुर के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 13 बंडल (लगभग 215 किलोग्राम) बिजली एल्यूमीनियम तार, ₹2,52,000 नकद, 2 मोबाइल फोन, एक कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गई है।

  • दर्ज मुकदमे

आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

  • पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और लगातार बिजली विभाग को नुकसान पहुंचा रहा था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow