Lucknow News: उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पैरागुए के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह से मुलाकात की।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने बुधवार को भारत सरकार द्वारा पैरागुए (Paraguay) के लिए ...
- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए परिवर्तनों और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की जानकारी दी
- छात्र-केंद्रित और नवाचार-प्रेरित शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है - मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
लखनऊ: प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने बुधवार को भारत सरकार द्वारा पैरागुए (Paraguay) के लिए नामित राजदूत डॉ. पीयूष सिंह (वर्तमान में संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन, नीति सुधार और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने योगी सरकार की उच्च शिक्षा संबंधी नीति-निर्माण की दिशा, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के विकास, और शिक्षण संस्थानों में वैश्विक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में छात्र-केंद्रित, नवाचार-प्रेरित और शोधोन्मुखी उच्च शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में सक्षम बन सकें। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक साझेदारी को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु विशेष शोध अनुदान, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन केंद्रों की स्थापना तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों, ग्रामीण छात्रों और विशेष रूप से छात्राओं के लिए कई प्रगतिशील योजनाएं लागू की हैं। राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं प्रदेश के युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पैरागुए में भारतीय मिशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया शहर के नालों और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण।
What's Your Reaction?











