गंगा सम्मान पुरस्कार-2025: स्वच्छता व संरक्षण में योगदान के लिए व्यक्तियों व संगठनों को सम्मान, 29 अगस्त तक करें आवेदन। 

Hardoi: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ०प्र० द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025

By INA News Desk
Aug 26, 2025 - 19:58
65 Views
गंगा सम्मान पुरस्कार-2025: स्वच्छता व संरक्षण में योगदान के लिए व्यक्तियों व संगठनों को सम्मान, 29 अगस्त तक करें आवेदन। 
गंगा सम्मान पुरस्कार-2025: स्वच्छता व संरक्षण में योगदान के लिए व्यक्तियों व संगठनों को सम्मान, 29 अगस्त तक करें आवेदन। 

Hardoi: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ०प्र० द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से जिला गंगा समितियों को निर्धारित प्रारूप एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार उपयुक्त नामांकन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ को 30 अगस्त 2025 तक उपलब्ध कराया जाना है। इस हेतु आवेदन करने वाले इच्क्षुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन कार्यालय प्रभागीय निदेशक, वन विभाग में जमा कर सकते है, निर्धारित तिथि एवं समय के बाद  प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा|

प्राप्त आवेदनों में से एक श्रेष्ट उमीदवार का आवेदन नामित कर, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जायेगा | जिसके पश्चात राज्य स्तर पर गठित कमेटी द्वारा गंगा सम्मान हेतु उपयुक्त व्यक्तियों, संस्थाओं तथा संगठनों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गंगा सम्मान पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में प्रदान किया जाना है यथा-श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ पर्यावरणविद्‌ श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था, श्रेष्ठ गंगा ग्राम प्रधान, श्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर सम्मलित है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय प्रभागीय निदेशक, सा०वा० वन  एवं वन्य जीव प्रभाग हरदोई की जिला गंगा समिति शाखा से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Also Read- Hardoi : बाढ़ रहा शिविर लगाकर ग्रामीणों को बांटी जा रही दवाइयां, संचारी रोगों पर रोकथाम का चलाया जा रहा अभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow