सीडीओ सान्या छाबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण: टड़ियावां विकासखंड में लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन बाधित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। 

Hardoi: विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता, समयबद्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरदोई सान्या छाबड़ा ने

By INA News Desk
Aug 26, 2025 - 19:52
44 Views
सीडीओ सान्या छाबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण: टड़ियावां विकासखंड में लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन बाधित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। 
सीडीओ सान्या छाबड़ा का आकस्मिक निरीक्षण: टड़ियावां विकासखंड में लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन बाधित, नोटिस जारी। 

Hardoi: विकास कार्यक्रमों में गतिशीलता, समयबद्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरदोई सान्या छाबड़ा ने आज शाम 4:30 बजे विकासखंड कार्यालय टड़ियावां का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन उपस्थित थे, जबकि उपस्थिति पंजिका जांचने पर तकनीकी सहायक प्रशांत कुमार, संदीप अवस्थी और बीएमएम अमित मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने तत्काल प्रभाव से इन सभी कर्मचारियों का आज का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने प्रशासनिक भवन के विभिन्न कक्षों, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय और प्रेरणा कैंटीन का भी निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली गई, जिसमें चार पंचायत सहायकों द्वारा कोई कार्य न करने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम में फीडिंग की समीक्षा के दौरान प्रगति खराब पाए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) नितिन कुमार और बीएमएम राजेश कुमार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

सभागार की खराब फॉल सीलिंग को 15 दिनों में ठीक करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक परिषद में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया, जहां पशुओं की पेयजल व्यवस्था और भुसागर में उपलब्ध भूसा की स्थिति का जायजा लिया गया। पशुओं के रखरखाव के संबंध में केयरटेकर से भी चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय 4:30 बजे बंद पाया गया, जिसके लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और स्टाफ का आज का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए।

Also Read- यूनियन बैंक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 45 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ के चेक वितरित किए, लखपति दीदी योजना को बढ़ावा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow