यूनियन बैंक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 45 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ के चेक वितरित किए, लखपति दीदी योजना को बढ़ावा।

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बैंक के अंचल प्रमुख राजेश कुमार, क्षेत्र प्रमुख  मार्कण्डेय यादव ने जिलाधिकारी अनुनय झा

Aug 26, 2025 - 16:49
31 Views
यूनियन बैंक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 45 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ के चेक वितरित किए, लखपति दीदी योजना को बढ़ावा।
यूनियन बैंक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 45 लाभार्थियों को 1.25 करोड़ के चेक वितरित किए, लखपति दीदी योजना को बढ़ावा।
  • अधिक से अधिक महिलाओं को सीएम युवा योजना से जोड़ा जाये:- अनुनय झा

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बैंक के अंचल प्रमुख राजेश कुमार, क्षेत्र प्रमुख  मार्कण्डेय यादव ने जिलाधिकारी अनुनय झा तथा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के अन्तर्गत 45 लाभार्थियों को रुपया 1.25 करोड़ की स्वीकृत राशी के चेक एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया और जिले के चुनिन्दा बेहतर Business Correspondents  को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही लखपति दीदी योजनांतर्गत भी रुपया 100000/- का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख ने जिलाधिकारी, सीडीओ एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को जनपद में बेहतर बैंक सेवाओं की जानकारी दी तथा किए गए कार्यों का विवरण बताया था भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अंचल द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान तथा सूर्य घर योजना में किए गए प्रयासों तथा उपलब्धियों की सराहना करते हुए CD Ratio  बढ़ाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को सीएम युवा योजना से जोड़ने पर जोर देते हुए भविष्य में यूनियन बैंक के साथ मिलकर जिले के विकास पर चर्चा की।

Also Read- हरदोई में भू-माफियाओं के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध मार्च, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow