जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 52 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण

By INA News Desk
Aug 26, 2025 - 16:39
59 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 52 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 52 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये। 

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाये। आज 02 बच्चों को स्पांन्सरशिप योजना से जोड़ा गया। जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 127 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, पेंशन और बाल सेवा योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement