विदेशो की जेल में कितने भारतीय जेल में बंद, सरकार ने आंकड़े किया जारी

भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इस बारे डाटा दिया है। जिसमें बताया गया है कि मौजूदा वक्त में विदेशो की जेल में 10152 भारतीय बंद है। जो कि वहां के कानून के...

By INA News Desk
Feb 8, 2025 - 15:25
66 Views
विदेशो की जेल में कितने भारतीय जेल में बंद, सरकार ने आंकड़े किया जारी

केंद्र सरकार के द्वारा संसद में विदेशो की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की आंकड़ों को जारी किया है। आईए जानते हैं कि सरकार ने आंकड़ों के बारे में किया जानकारी दी।

  • विदेशी जेल में 10 हजार से ज्यादा भारतीय बंद

भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इस बारे डाटा दिया है। जिसमें बताया गया है कि मौजूदा वक्त में विदेशो की जेल में 10152 भारतीय बंद है। जो कि वहां के कानून के तहत अपनी सजा को काटने का काम कर रहे हैं। आईए जानते हैं कि सरकार ने किस देश में सबसे ज्यादा भारतीय के जेल बंद होने की बात कही है।

  • इन देशो की जेल में भारतीय बंद

केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा में आंकड़ा जारी किए जाने के मामले में बताया गया कि दुनिया भर की 86 देशों में 10152 भारतीय बंद है।

Also Read: Political News: एकनाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे ने किया चैलेंगे, अगर हिम्मत हो तो तोड़ कर दिखाओ एक भी सांसद

जिनमे सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नेपाल, पाकिस्तान, अमेरिका, श्रीलंका, स्पेन, रूस, इज़राइल, चीन, बांग्लादेश,अर्जेंटीना समेत अन्य देश शामिल है।

  • सबसे ज्यादा इन देशों की जेल में भारतीय नागरिक बंद

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के द्वारा एक जानकारी को साझा किया गया है जिसमें बताया गया है की सबसे ज्यादा भारतीय है किस देश की जेल में बंद है। जिनमे सऊदी अरब का नाम सबसे पहले आता है यहां की जेल में 2633 भारतीय नागरिक अपनी सजा को काट रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। यहां की जेल में 2518 भारतीय नागरिक बंद है।

  • पड़ोसी देशों का आंकड़ा किया गया जारी

केंद्र सरकार ने पड़ोसी देशों की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की आंकड़े को भी जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका शामिल है। सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक पड़ोसी देश नेपाल में बंद है यहां कुल 1317 लोग अपनी सजा को काट रहे हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान आता है यहां की जेल में 266 भारतीय नागरिक बंद है। अगर बात की जाए श्रीलंका की तो यहां की जेल में 98 भारतीय नागरिक बंद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow