Hardoi: निर्माण श्रमिकों के लिए जरूरी सूचना: छोटे वित्तीय बैंक का खाता बदलकर राष्ट्रीयकृत बैंक में कराएं आधार सीडिंग

सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न

Jul 29, 2026 - 16:01
20 Views
Hardoi: निर्माण श्रमिकों के लिए जरूरी सूचना: छोटे वित्तीय बैंक का खाता बदलकर राष्ट्रीयकृत बैंक में कराएं आधार सीडिंग
निर्माण श्रमिकों के लिए जरूरी सूचना: छोटे वित्तीय बैंक का खाता बदलकर राष्ट्रीयकृत बैंक में कराएं आधार सीडिंग

हरदोई। सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को देय लाभ अब एनपीसीआई (NPCI) आधारित आधार-सीडेड भुगतान प्रणाली के माध्यम से एसएनए (SNA) व्यवस्था के तहत प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी पंजीकृत निर्माण श्रमिक का आधार-सीडेड बैंक खाता छोटे वित्तीय बैंक (Small Finance Bank) अथवा पेमेंट बैंक (Payment Bank) में है, तो ऐसे खातों में योजनाओं का लाभ मिलने में समस्या हो सकती है।

सहायक श्रमायुक्त ने सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे शीघ्र ही राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) अथवा सहकारी बैंक में अपना बैंक खाता खुलवाकर उसे आधार से सीड (Aadhaar Seeding) कराएं। इससे बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अनुमन्य लाभ बिना किसी बाधा के सीधे उनके खाते में भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक समय रहते अपने बैंक खाते से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Also Read- Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow