Lucknow : 05 जून से 21 जून तक श्रमिकों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और योग जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाएगा श्रम विभाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर विभाग के सभी कार्यालयों, ईएसआई अस्पतालों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्य प्रारंभ होने से पूर्व 45 मिनट से एक घंटे तक योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दि

By INA News Desk
Jun 3, 2026 - 13:01
36 Views
Lucknow : 05 जून से 21 जून तक श्रमिकों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और योग जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाएगा श्रम विभाग
Lucknow : 05 जून से 21 जून तक श्रमिकों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और योग जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाएगा श्रम विभाग
Advertisement
Advertisement

मंत्री अनिल राजभर ने विभागीय अधिकारियों को जनकल्याण अभियान के सफल आयोजन के दिए निर्देश

लखनऊ : प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को "12 साल विश्वास के, विकास के" जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री राजभर ने कहा कि अभियान के माध्यम से श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों एवं युवाओं तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और योग को बढ़ावा दिया जाए।

मंत्री राजभर ने निर्देश दिए कि विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को विभाग के सभी कार्यालयों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा ईएसआई अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाए तथा परिसरों को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण योजनाओं तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधाओं के संबंध में संवाद, संगोष्ठियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में ईएसआई योजना से जोड़ने तथा लाभार्थियों और नियोजकों के बीच विभागीय उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में 08 से 14 जून तक जनकल्याण मेला एवं शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए। इन कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं अन्य संचार माध्यमों से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बाल एवं बंधुआ श्रम उन्मूलन, बाल श्रम मुक्त मिशन-2027, रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र योजना, विदेशों में रोजगार के अवसर तथा श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

मंत्री राजभर ने निर्देश दिए कि 17 से 20 जून तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों में श्रम विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाए ताकि आमजन को विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर विभाग के सभी कार्यालयों, ईएसआई अस्पतालों, अटल आवासीय विद्यालयों, विहान विद्यालयों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्य प्रारंभ होने से पूर्व 45 मिनट से एक घंटे तक योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि योग को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के अंत में मंत्री राजभर ने सभी अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभियान को जनहित में सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख सचिव एवं विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, निदेशक सेवायोजन, निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना, सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा उप श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement