Hardoi News: मुफ्त गैस सिलेण्डर- प्रथम चरण में आधार प्रमाणित 410155 लाभार्थियों का निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जायेगा- मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 509486 परिवारों को आच्छादित किया जाना है, इनमें से प्रथम चरण में आधार प्रमाणित.....

Oct 28, 2024 - 15:53
Oct 28, 2024 - 16:05
 0  69
Hardoi News: मुफ्त गैस सिलेण्डर- प्रथम चरण में आधार प्रमाणित 410155 लाभार्थियों का निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जायेगा- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से माह दिसम्बर 2024 और द्वितीय चरण में माह जनवरी से माह मार्च 2025 तक लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 509486 परिवारों को आच्छादित किया जाना है, इनमें से प्रथम चरण में आधार प्रमाणित 410155 लाभार्थियों का निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जायेगा, इसके बाद जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण होते जायेगें उसी क्रम में निःशुल्क रिफिल का वितरण कराया जायेगा। उन्होने कहा है कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सबसे पहले लाभार्थी अपने उपभोक्ता से निर्धारित दर पर भुगतान कर 14.2 कि0ग्रा0 का सिलेण्डर रिफिल लेगें उसके 03 से 04 दिन बाद ऑयल कंपनी द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी लाभार्थी के प्रमाणित खाते में भेज दी जायेगी। डीएम ने ऑयल कंपनियों से को निर्देश दिये है कि जिन लाभार्थियों का उक्त योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ, अभियान चलकर उनका आधार प्रमाणित करायें।

Also Read- Hardoi News: 28 अक्टूबर से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू, अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेेजर से कहा है कि यह सुनिश्चित करायें कि बैंके में उज्जवला योजना के आने वाले लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य प्राथकिता पर करें। डीएम ने एलपीजी वितरकों से कहा है कि अपने केन्द्र पर फ्लैक्सी बोड आदि लगवायें तथा लाभार्थियों को आधार प्रमाणित कराने हेतु टेलीफोन, हॉकर्स, मोबाइल एसएमएस आदि के माध्यम से सूचित करते हुए शेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों से कहा है कि अपने क्षेत्र में आने वाले उज्जवला योजना के शेष आधार प्रमाणित लाभार्थियों का चिहांकन कराते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।