उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया: डॉ. दिनेश शर्मा के नवासे कवि शर्मा भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने। 

उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि माननीय सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ दिनेश शर्मा के

May 20, 2026 - 18:12
20 Views
उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया: डॉ. दिनेश शर्मा के नवासे कवि शर्मा भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने। 
उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया: डॉ. दिनेश शर्मा के नवासे कवि शर्मा भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने। 

उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि माननीय सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ दिनेश शर्मा के पारिवारिक सदस्य (नवासे) कवि शर्मा ने एसएसबी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन  हुआ है।

कवि शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। अपनी प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कवि शर्मा एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं, जिसकी पहचान राष्ट्रसेवा, अनुशासन और उत्कृष्ट मूल्यों के लिए की जाती है। उनकी माताजी मानवी शर्मा सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि उनके पिताजी भारतीय नौसेना में पिछले 35 वर्षों से कैप्टन के पद पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। परिवार से मिले संस्कारों और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा ने कवि शर्मा को इस उच्च मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एसएसबी जैसी प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षा में देशभर में  सफल होना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्हें राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। वे भारतीय नौसेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow