Shahjahanpur News: पैंटून पुल को लेकर इण्डिया गठबंधन की शुरू हुई भूख हडताल। 

वजीरपुर घाट पर पैटून पुल को लेकर इण्डिया गठबंधन का चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भूख हडताल मे बदल गया 7 धरनाकारी ने भूख हडताल शुरू कर दी। पैटून पुल ....

Dec 8, 2024 - 21:56
51 Views
Shahjahanpur News: पैंटून पुल को लेकर इण्डिया गठबंधन की शुरू हुई भूख हडताल। 

फैयाज उद्दीन साग़री 

अल्हागंज। वजीरपुर घाट पर पैटून पुल को लेकर इण्डिया गठबंधन का चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भूख हडताल मे बदल गया 7 धरनाकारी ने भूख हडताल शुरू कर दी। पैटून पुल की मांग को लेकर इण्डिया गठबंधन का आज चौथा दिन भूख हडताल मे बदल गया प्रभाशंकर गुप्ता द्वारा भूख हडताल की सूचना प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है इसके बाद भी लिखित अश्वासन न मिलने के कारण आज धरना प्रदर्शन भूख हडताल में बदल गया रविवार को आयोजक रामवीर सिंह सोमवंशी प्रभाशंकर गुप्ता मनोज कुमार यादव रघुनाथ रानू शर्मा कौशल यादव अरुण प्रताप यादव ने भूख हडताल शुरू कर दी।

धरनास्थल पर पहुचे सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सपा कमलेश कुमार यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा सपा विधानसभा अध्यक्ष  सूरजपाल सिंह यादव कश्मीर यादव कल्लू ने भी भूख हडतालकारियों के साथ धरना दिया। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की तमाम समस्याओं को देखते हुए वजीरपुर घाट पर पैटून पुल बनवाने के लिए 7 क्रांतिकारियों ने आज चौथे दिन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इन सब की मांग है वजीरपुर घाट अल्लाहगंज पर पैटून पुल बनाया जाए जिससे क्षेत्र का रुका हुआ विकास प्रगति की ओर आगे बढ़े तथा क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान हो धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के तमाम नागरिक लोग बखूबी जिम्मेदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

Also Read- Shahjahanpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर बूथ का किया उद्घाटन।

नेता से लेकर ग्रामीण एरिया तक के लोग बस यही चाहते हैं की वजीरपुर घाट पैटर्न पुल बने। मौके पर धरना प्रदर्शन में दिन-रात डटे रहने वाले क्रांतिकारी अंशुल सिंह रानू शर्मा अंकित यादव नीलेश यादव आदेश कुमार मंशाराम यादव हरिभान सिंह यादव भी उपस्थित रहे। भूख हडताल पर बैठे रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा जब तक प्रशासन पैटून पुल नही बनाता तब तक भूख हडताल जारी रहेगी किसान से ही हम सबका अस्तित्व है  किसान की परेशानी हम सब की परेशानी है जब किसान खुशहाल होगा तभी देश विकासशील होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow