हरदोई: एसपी ने दिए बीट बुक पूर्ण रखने वाले 16 बीट पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश
बीट क्षेत्र का ज्ञान न रखने वाले/अपूर्ण बीट बुक वाले 03 बीट आरक्षियों को अर्दली रुम , 06 बीट आरक्षियों को अपने कार्य में प्रगति लाने तथा बीट क्षेत्र का अच्छा ज्ञान व बीट बुक पूर्ण रखने वाले 16...
By INA News Hardoi.
रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों से एक- एक बीट आरक्षियों कुल 25 बीट आरक्षियों को बुलाया।
जिसमें बीट क्षेत्र का ज्ञान न रखने वाले/अपूर्ण बीट बुक वाले 03 बीट आरक्षियों को अर्दली रुम , 06 बीट आरक्षियों को अपने कार्य में प्रगति लाने तथा बीट क्षेत्र का अच्छा ज्ञान व बीट बुक पूर्ण रखने वाले 16 बीट पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये।
क्या है बीट?
बीट वह क्षेत्र होता है जहां पुलिस अधिकारी को गश्त करने के लिए नियुक्त किया जाता है। बीट सिस्टम, पुलिसिंग की एक अहम कार्यप्रणाली है। बीट सिस्टम के तहत, थाना क्षेत्र को छोटे-छोटे इलाकों में बांटा जाता है और पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाता है। बीट प्रभारी को क्षेत्र के हर नागरिक से मिलना होता है और हर बदमाश की कुंडली उसे याद रहती है।
What's Your Reaction?











