Hardoi News: अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
माउंट एल्ब्रुस, माउंट किलिमंजारो, माउंट केन्या सहित देश-विदेश की कई ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले विश्व
हरदोई: माउंट एल्ब्रुस, माउंट किलिमंजारो, माउंट केन्या सहित देश-विदेश की कई ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले विश्व प्रसिद्ध युवा अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च युवा पुरस्कार ‘स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित अभिनीत मौर्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभिनीत मौर्य ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
अभिनीत मौर्य अपने पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते हैं। देश-विदेश की पर्वत चोटियों पर अभियानों के दौरान वे स्वच्छ पर्वतीय पर्यावरण, प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त पर्वतीय क्षेत्रों और प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण ने उन्हें प्रकृति को करीब से समझने का अवसर दिया है। पर्वत, जंगल, नदियां और हिमनद हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करें और “एक व्यक्ति–एक पौधा” के संकल्प को आगे बढ़ाएं। अभिनीत मौर्य ने संदेश दिया— “प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। आइए, खुशियों के हर अवसर को एक पौधे के साथ यादगार बनाएं।”
Also Read- Sitapur News Today: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिधौली में जोरदार स्वागत
What's Your Reaction?







