Ballia News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. इफ्तेखार खान का प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने के बाद कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान के बलिया प्रथम आगमन पर जोरदार

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 17:29
4 Views
Ballia News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. इफ्तेखार खान का प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत
डॉ. इफ्तेखार खान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक

बलिया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने के बाद कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान के बलिया प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव किकोढ़ा से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले डॉ. इफ्तेखार खान को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने के बाद डॉ. इफ्तेखार खान के गृह जनपद में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान को बलिया के लिए गौरव की उपलब्धि बताया जा रहा है। डॉ. इफ्तेखार खान ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को नई राह दिखाई है।

बलिया पहुंचने पर समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डॉ. इफ्तेखार खान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय सभी के आशीर्वाद और सहयोग को देते हुए कहा कि सबके आशीर्वाद और सहयोग से ही उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Also Read- Sitapur News Today: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिधौली में जोरदार स्वागत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow