Ballia News: बलिया में बाढ़ और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए एमएलसी रविशंकर सिंह, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय दृष्टि समिति की बैठक एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया की अध्यक्षता में

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 11:26
34 Views
Ballia News: बलिया में बाढ़ और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त हुए एमएलसी रविशंकर सिंह, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Report-Syed Asif Hussain zaidi

  • बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य, आवास और पशु चारे के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
  • सीएचसी खेजुरी की बदहाली पर भड़के पप्पू भैया, बोले- बाहर की दवा लिखना बंद करो
  • गलत बिजली बिल पर होगी कार्रवाई, कटान रोकने को बनेगी ठोस परियोजना

बलिया। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय दृष्टि समिति की बैठक एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों में 15 से 30 दिन तक विशेष स्वास्थ्य मेले, आवास का सर्वे और पशुओं के लिए चारा-भूसा व टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा।

सीएचसी खेजुरी में साफ-सफाई और बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाई। बिजली विभाग को सही रीडिंग पर ही बिल जारी करने और गलत बिल पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सिकंदरपुर और बैरिया में कटान रोकने के लिए प्रभावी परियोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक संग्राम सिंह, जयप्रकाश अंचल, सीडीओ आलोक कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Mohan Bhagwat New York Visit: न्यूयॉर्क में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- 'भारत में मुस्लिम न रहें, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं हो सकता'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow