Ballia News: बलिया में पूर्व सैनिक रमेश कुमार सिंह ‘फौजी’ की जनसंपर्क रैली, बोले- सरहद की सुरक्षा के बाद अब जनता के अधिकारों की लड़ाई मेरी ताकत
खास खबर बलिया विधानसभा क्षेत्र से है जहां, फौज की सेवा के बाद अब जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से 361 विधानसभा
Report- Syed Asif Hussain zaidi.
खास खबर बलिया विधानसभा क्षेत्र से है जहां, फौज की सेवा के बाद अब जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से 361 विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क रैली का आयोजन किया गया। टाउन पॉलीटेक्निक पर रैली के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सैनिक रमेश कुमार सिंह 'फौजी' (गुड्डू) ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उनके पिता की इच्छा थी कि वे समाज के दबे-कुचले और निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए काम करें।

जनसंपर्क रैली के दौरान जगह-जगह आम जनता द्वारा किए गए माल्यार्पण और भव्य स्वागत से भावुक होकर फौजी ने कहा, "माइनस डिग्री तापमान में सरहदों की सुरक्षा करने के बाद अब राजनीति के जरिए पीड़ितों को न्याय दिलाना ही मेरी असली ताकत है।" सरकार की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती में स्थायित्व होना चाहिए और यह योजना युवाओं के हित में नहीं है।
रैली के दौरान उन्होंने क्षेत्र के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। रमेश सिंह ने आश्वस्त किया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे अपने विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे और उनका हर कदम आम जनता की राय के अनुसार ही उठेगा।
What's Your Reaction?