Ballia News: विधानसभा बांसडीह में टून जी पाठक की दावेदारी से राजनीतिक हलचल तेज.
जिले की बांसडीह विधान सभा वैसे पिछले सपा का गढ़ होने के बावजूद पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी
Report- Syed Asif Hussain zaidi
बलिया: जिले की बांसडीह विधान सभा वैसे पिछले सपा का गढ़ होने के बावजूद पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी के रुप अपना कब्जा जमा लिया।
बीजेेपी नेता विरेन्द्र पाठक ने कहा की मेरा सोचना है कि यह विधान सभा सीट हमारी पारम्मपरिक सीट है।इस लिए हमने भाजपा के प्रत्याशी के रुप में अपने पारम्मपरिक मतदाताओ को जोड़ और भारतीय जनता पार्टी की नितियों को मजबूती के साथ रखने में जुटा हुआ हूं जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे।और अपने मतदाताओ की इच्छा के अनुरूप चुनावी संग्राम मे उतरने की सोच रहा हूं। 2014 में मैने लोक सभा चुनाव एक लाख 41हजार मत प्राप्त किये थे।मै बांसडीह की जनता के विश्वास को कभी धुमिल नही होने देना चाहता हूं। यदि पार्टी ने अवसर दिया तो बलिया की सातो विधान सभा सीटें उनके पक्ष में यश्वस्वी प्रधान मंत्री और योगी महाराज नेतृत्व में पार्टी के कार्यक्रमो और पार्टी की जनहितकारी के बल भाजपा के खाते पहुंचाउगा।
यही नही आजादी के इतने अंतराल के बाद वास्तव में बासंडीह विधान सभा विकास नयी इबारत लिखने का काम करूगा।
जब भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक से पूछा गया कि जब ऑलरेडी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में पहले से पिछले विजयी रही एक मजबूत भाजपा नेत्री केतकी सिंह मौजूद है और मोदी और योगी जी का महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान है फिर आप क्यों अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
जवाब में भाजपा नेता टून पाठक ने कहा कि, हमारी पारंपरिक सीट रही है, और क्षेत्र की जनता कहीं ना कहीं असंतुष्ट है तभी हम लोगों से आकर मिलती है और अपने विकास के बारे में पिछड़ेपन और अपने दर्द को बयां करती कर रही है तो मेरा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपने क्षेत्र की जनता की इच्छा का सम्मान करें।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?







