Hardoi News: तहसील परिसर सण्डीला में प्रेरणा कैन्टीन का शुभारम्भ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार
जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को तहसील परिसर सण्डीला में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को तहसील परिसर सण्डीला में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधुना मॉडल प्रेरणा कैन्टीन का शुभारम्भ किया। यह प्रेरणा कैन्टीन ग्राम पंचायत छनोइया मलेहरा, विकास खण्ड सण्डीला के स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है। कैन्टीन के माध्यम से तहसील परिसर में आने वाले लोगों को चाय, नाश्ता, जलपान एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रेरणा कैन्टीन के संचालन के लिए मिशन की ओर से 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। कैन्टीन के संचालन हेतु 10 सदस्यीय एओपी का गठन किया गया है। परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आय का अतिरिक्त स्रोत मिलने के साथ उनके आर्थिक सशक्तीकरण और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने वाली ऐसी पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। योजना की ‘समूह से समृद्धि की ओर’ की भावना को इस पहल के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एसडीएम सण्डीला नारायणी भाटिया (आईएएस), बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी (आईएएस), उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, सीओ सण्डीला श्लोक गौतम, बीडीओ सण्डीला गौरी राठौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प
What's Your Reaction?







