Hardoi News: युवाओं में खेल भावना और जोश का दिखा संगम, सुल्तानपुर की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

सेवा मेरा योगदान थीम-8’ के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभाओं में आयोजित की जा रही विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 16:06
2 Views
Hardoi News: युवाओं में खेल भावना और जोश का दिखा संगम, सुल्तानपुर की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

हरदोई। ‘सेवा मेरा योगदान थीम-8’ के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभाओं में आयोजित की जा रही विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में 18 सितंबर 2026 को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बलभद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बलभद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर की टीम ने सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज, पाली की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पंत इंटर कॉलेज, पाली की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया।

मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान थीम-8’ के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न विधानसभाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में रेफरी विजय यादव की उपस्थिति रही। शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना पचदेवरा पुलिस टीम ने भी सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कुमार, कीर्ति तिवारी एवं राम जी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन अभिषेक पाठक ने किया।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। जिले की अन्य विधानसभाओं में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Also Read- UP Politics News: भूपेंद्र चौधरी से लेकर मोहसिन रजा तक सपा पर हमलावर, पीडीए फॉर्मूले और चुनावी रणनीति पर उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow