Ballia News: बलिया में होटल-मैरेज लॉन संचालकों की बड़ी पहल, एसोसिएशन का गठन; पदाधिकारियों ने ली शपथ
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से है, जहां होटल एवं मैरेज लॉन एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
Report Syed Asif Hussain zaidi
बलिया: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से है, जहां होटल एवं मैरेज लॉन एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं एमएलसी रविशंकर सिंह समेत कई दिग्गज लोग शामिल हुए
बताया गया कि बलिया में पहली बार होटल एवं मैरेज लॉन संचालकों ने अपनी समस्याओं और विभिन्न परेशानियों को लेकर एक संगठन का गठन किया है। इसके सयोजक उत्कर्ष सिंह को बनाया गया एसोसिएशन का उद्देश्य होटल एवं मैरेज लॉन संचालकों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना और उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से काम करना है कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों को टीम वर्क के साथ संगठन के हित में कार्य करने की नसीहत दी गई समारोह में होटल संचालकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई विशेष रूप से प्रशासनिक स्तर पर आने वाली परेशानियों और होटल व्यवसाय से संबंधित समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने पर जोर दिया गया एसोसिएशन के गठन को होटल एवं मैरेज लॉन संचालकों के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?