Ballia News: मुख्यमंत्री कैैशलेस चिकित्सा व्यवस्था में 80% शिक्षक इस कैशलेश लाभ से वंचित- (आशुतोष सिन्हा सपा एमएलसी)
अपने चुनावी दौरे के क्रम मे बलिया पहुंचे वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान विधान परिषद सदस्य, आशुतोष सिन्हा ने
Report- Syed Asif Hussain zaidi
- भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रुल की पालिसी पर काम कर रही है, भाई को भाई से धर्म से धर्म को लड़ाने का काम कर रही है- (आशुतोष सिन्हा- एम. एल.सी)
बलिया: अपने चुनावी दौरे के क्रम मे बलिया पहुंचे वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान विधान परिषद सदस्य, आशुतोष सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है, मैं सदन में बैठता हूं कैशलैस चिकित्सा व्यवस्था में 80% शिक्षक और कर्मचारी इस योजना के लाभ से वंचित है, जैसे वित्त विहीन विद्यालय, माध्यमिक शिक्षक व विद्यालय के कर्मचारी इससे बाहर है, सरकार ने कहा कुछ
और किया कुछ ।
एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार भाई से भाई को जात को जात और धर्म से धर्म से लड़ा कर अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रुल की पालिसी पर काम कर रही है। स्कूलों का मर्जर और स्कूलो को इस लिए बंद किया जारहा है क्योंकी उसमें पीडीए के लड़के ना पढ़ पाए हैं स्कूल में जाकर के लिए के बच्चे ही शिक्षा प्राप्त करते हैं। इस लिये हम लोग जनता के बीच जाकर समझा रहे हैं कि ये सरकार जब तक रहेगी महंगाई बेरोजगारी से जनता को जुझना पड़ेगा इस लिए 2027 के विधान सभा चुनाव मे इसे सत्ता से बेदखल करने का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है।
What's Your Reaction?







