Sambhal News: 350 साल पुरानी दरगाह-मस्जिद पर विवाद, वकील के आरोपों से भड़का मामला; लोगों ने कहा- जामा मस्जिद से कोई संबंध नहीं

बाबा बहाउद्दीन शाह की करीब 350 साल पुरानी दरगाह और उससे जुड़ी मस्जिद को लेकर विवाद सामने आया है। मुतवल्ली और

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 17:14
3 Views
Sambhal News: 350 साल पुरानी दरगाह-मस्जिद पर विवाद, वकील के आरोपों से भड़का मामला; लोगों ने कहा- जामा मस्जिद से कोई संबंध नहीं
शकील अहमद, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: बाबा बहाउद्दीन शाह की करीब 350 साल पुरानी दरगाह और उससे जुड़ी मस्जिद को लेकर विवाद सामने आया है। मुतवल्ली और अधिवक्ता शकील अहमद ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि जिस गाटा संख्या को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह जामा मस्जिद की जमीन से पूरी तरह अलग है।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि बाबा बहाउद्दीन शाह की दरगाह लगभग साढ़े तीन सौ साल पुरानी है और इसी दौरान मस्जिद का निर्माण भी कराया गया था। उनका कहना है कि संबंधित भूमि का गाटा नंबर अलग है और इसका जामा मस्जिद से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वकील द्वारा गलत प्रार्थना पत्र देकर शहर की शांति भंग करने की कोशिश की गई है।

शकील अहमद ने कहा कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और यदि कोई अधिवक्ता शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ बार काउंसिल में शिकायत कर रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की मांग की जाएगी। वहीं मस्जिद/दरगाह मुतवल्ली इरशाद हुसैन ने भी दावा किया कि आरोप लगाने वालों द्वारा बताए गए प्लॉट नंबर का इस मस्जिद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। इरशाद के मुताबिक, बाबा बहाउद्दीन शाह की दरगाह और मस्जिद कई सौ साल पुरानी हैं। फिलहाल उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए अभी तक कोई SIT टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

Also Read- Sitapur News Today: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिधौली में जोरदार स्वागत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow