जेईईसीयूपी 2025: तृतीय चरण काउन्सिलिंग का परिणाम घोषित- 23,647 अभ्यर्थियों को मिला संस्थान व पाठ्यक्रम का आवंटन। 

Lucknow News: सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश संजीव कुमार सिंह ने सूचित किया है कि वर्ष-2025 की प्रवेश काउन्सिलिंग के अंतर्गत....

By INA News Desk
Jul 22, 2025 - 20:22
122 Views
जेईईसीयूपी 2025: तृतीय चरण काउन्सिलिंग का परिणाम घोषित- 23,647 अभ्यर्थियों को मिला संस्थान व पाठ्यक्रम का आवंटन। 
जेईईसीयूपी 2025: तृतीय चरण काउन्सिलिंग का परिणाम घोषित- 23,647 अभ्यर्थियों को मिला संस्थान व पाठ्यक्रम का आवंटन। 
Advertisement
Advertisement

Lucknow News: सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश संजीव कुमार सिंह ने सूचित किया है कि वर्ष-2025 की प्रवेश काउन्सिलिंग के अंतर्गत तृतीय चरण का सीट आवंटन परिणाम  घोषित किया गया है। इस चरण में कुल 49,066 अभ्यर्थियों द्वारा संस्था/पाठ्यक्रम के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसके सापेक्ष 23,647 अभ्यर्थियों को संस्था/पाठ्यक्रम का आवंटन प्राप्त हुआ है।

सचिव ने जानकारी दी कि तृतीय चरण में सभी आवंटित अभ्यर्थियों की सीटें स्वतः (Auto) Freeze रहेंगी। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन के माध्यम से 3250 रूपए (सीट एक्सेप्टेंस शुल्क)  22 जुलाई से 24 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। शुल्क जमा करने के उपरांत अभ्यर्थी प्रदेशभर के सहायता केन्द्रों पर उपस्थित होकर अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया  22 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक सायं 6:00 बजे तक पूर्ण करें।

इसके अतिरिक्त, प्रथम से तृतीय चरण में प्रवेशित ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अपनी सीट वापस लेना चाहते हैं, वे  26 जुलाई 2025 को सीट वापसी (Withdrawal) की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

श्री सिंह ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उपरोक्त सभी तिथियों का ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से अपनी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी एवं दिशा-निर्देश परिषद की अधिकृत वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे केवल परिषद की वेबसाइट अथवा विश्वसनीय समाचार माध्यमों से ही सूचना प्राप्त करें।

Also Read- आरओ/एआरओ की परीक्षा पर यूपी एसटीएफ भी रखेगी पैनी नजर, नकल माफिया पर कसेगा शिकंजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement