Hardoi: संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। 

कृषि विभाग द्वारा नामित स्टॉक फोर्स अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा संयुक्त कृषि निदेशक (दलहन), लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई में कृषि विभाग की विभिन्न

Oct 30, 2025 - 17:58
79 Views
Hardoi: संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। 
संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। 

Hardoi: कृषि विभाग द्वारा नामित स्टॉक फोर्स अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा संयुक्त कृषि निदेशक (दलहन), लखनऊ द्वारा जनपद हरदोई में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कृषि विकास से संबंधित सभी गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

निरीक्षण का प्रारंभ आईपीएम (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट) लैब से किया गया, जहाँ पर उन्होंने फसल सुरक्षा एवं कीट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न कार्यों बायोपेस्टिसाइड्, बायोएजेंट टायकोडरमा, बावरिया बस्सियाना ट्रैकपकार्ड उत्पादन के बारे में विस्तार से चरण बध्य प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। लैब में उपलब्ध उपकरणों, जैविक कीटनाशकों की तैयारी एवं कृषकों को दी जाने वाली तकनीकी सलाह का अवलोकन किया। उन्होंने लैब की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इसके पश्चात मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर स्टॉक फोर्स अधिकारी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत चल रहे परीक्षण कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया।

उन्होंने नमूना पंजीकरण, विश्लेषण रिपोर्ट, पोषक तत्व निर्धारण एवं मृदा परीक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत, स्टॉक फोर्स अधिकारी द्वारा ग्राम हरदोई देहात के रामसरन जी के खेत पर जाकर मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषकों को मृदा परीक्षण के लाभों, संतुलित उर्वरक उपयोग, एवं फसल चयन में मृदा स्वास्थ्य की भूमिका के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त कृषि निदेशक दलहन बी पैक्स सोसाइटी, फर्दपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद भण्डारण, वितरण एवं किसानों को समय से उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई, निरीक्षण के समय सोसाइटी सचिव को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आगामी रबी सीजन में क्षेत्र के किसी भी कृपक को खाद की कमी का सामना न करना पड़े। साथ ही गोदाम में उपलब्ध खाद की मात्रा, गुणवत्ता एवं रेकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया गया। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के लिए जनपद के 95 कृषकों के जत्थे को हरी झंडी देकर रवाना किया।

Also Read- Lucknow: लखनऊ में शीघ्र तैयार होगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’, मुख्यमंत्री का निर्देश, संग्रहालय केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि ‘अनुभव का केंद्र’ बने।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow