Hardoi: विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन, होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन....

By INA News Desk
Oct 30, 2025 - 17:49
63 Views
Hardoi: विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन, होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम।
विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन, होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

Hardoi: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 156 विधानसभा हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम मे किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर, होनहार प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर 100 मी सीनियर बालक वर्ग में सत्यम मिश्रा, गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में हिमांशु गौतम ने प्रथम , जूडो सब जूनियर बालक  वर्ग में 25 किलोग्राम में धर्मदास, 30 किलोग्राम में केशव पाल, 35 किलोग्राम में ऋषभ पाल, 40 किलोग्राम में अजय , 45 किलोग्राम में आकाश, 55 किलोग्राम में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया   तथा जूडो सीनियर बालक 55  किलोग्राम वर्ग  में सुमित ने बाजी मारी तथा वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में S G R R  पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम विजेता रही तथा सेंट जेवियर्स  की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी  प्रबोध  कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा , खंड शिक्षा अधिकारी सदर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह, नितिन यादव सहित पीटीआई  देवेश मिश्रा, सूबेदार मेजर सिंह (पूर्व सैनिक), संदीप, पीटीआई विनीता सिंह, सुमित त्रिवेदी व पीआरडी जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन व् संचालन युवा  कल्याण अधिकारी श्रेया गुप्ता द्वारा किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण व कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला अध्यक्ष हरदोई अजीत सिंह "बब्बन" की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

Also Read- Hardoi : चोरी की गई बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement