Hardoi : चोरी की गई बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित मुनेश पुत्र सूबेदार निवासी उक्त स्थान ने थाना हरदोई पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी समसुल हक पुत्र अब्दुल हक निवासी मोसेपुर महत

Oct 29, 2025 - 22:19
 0  77
Hardoi : चोरी की गई बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : चोरी की गई बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

संडीला (हरदोई)। थाना संडीला क्षेत्र के मोहल्ला गौस ला पचकोहर हरिजन सरीय में चोरी हुई एक बैल को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित मुनेश पुत्र सूबेदार निवासी उक्त स्थान ने थाना हरदोई पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी समसुल हक पुत्र अब्दुल हक निवासी मोसेपुर महतवां थाना संडीला और रज्जराम पुत्र छब्बा निवासी पौसर खेड़ा मजर पुरगहन थाना संडीला जनपद हरदोई ने उनकी बैल चुरा ली थी। शिकायत पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 398/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस ने विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की बैल बरामद हुई। वैध कार्यवाही पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका पाल, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow