Kanpur News: कानपुर को मिली बड़ी सौगात- जाम की झाम से मिलेगी निजात, एलिवेटेड पुल की मिली मंजूरी। 

जहां मरियमपुर से गोविंद नगर होते हुए नौबस्ता के लिए एक एलिवेटेड पुल का निर्माण करवाने की मंजूरी सरकार द्वारा मिल चुकी है...

Mar 29, 2025 - 15:09
56 Views
Kanpur News: कानपुर को मिली बड़ी सौगात- जाम की झाम से मिलेगी निजात, एलिवेटेड पुल की मिली मंजूरी। 

कानपुर को जाम के झाम से बचने के लिए कानपुर साउथ साउथ को एक बड़ी सौगात सरकार द्वारा दी गई है। जिसके चलते आम जनमानस को काफी ज्यादा मदद मिलने वाली है।

आपको बता दें कि कानपुर साउथ में जाम के चलते राहगीरो को काफी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है इस जाम के झाम से कानपुर वासियों को मुक्त करने के लिए कानपुर के विधायक सुरेंद्र मैथानी व सांसद रमेश अवस्थी द्वारा कानपुर वासियों को एक बड़ी सौगात दी जा रही है जहां मरियमपुर से गोविंद नगर होते हुए नौबस्ता के लिए एक एलिवेटेड पुल का निर्माण करवाने की मंजूरी सरकार द्वारा मिल चुकी है।

Also Read- Kanpur News: सपाइयों ने रामजीलाल सुमन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।

आज गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मथानी व कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी द्वारा मरियमपुर चौराहे से गोविंद नगर तक का निरीक्षण किया गया ताकि जल्द से जल्द एलिवेटेड पुल का कार्य शुरू कराया जा सके और आम जनता को जाम के जाम से बचाया जा सके इस पुल के बंदे के बाद से कहीं ना कहीं कानपुर दक्षिण के रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी और ट्रांसपोर्टेशन वह यातायात सुगम  हो जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow