Kanpur News: नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया
विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक नागरिको के अधिकारों की रक्षा करता है। पैनल लार्यस के जरिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाते है। लोगो को निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिये विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्र्पक करना चाहिये। कार्यशाला मे पी.एल.वी डा...
By INA News Kanpur.
संर्वोच्च न्यायालय भारत, उ०प्र० राज्य विधिक प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा कानपुर द्वारा अपर जिला विधिक एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर शुभा गुप्ता के नेतृत्व मे विषय नागरिक जीवन एवं विधिक अधिकार कार्यशाला का आयोजन किया।
स्थानीय भगत नामदेव हाल, बारादेवी कानपुर में विधिक साक्षरता एवं विधिक अधिकार विषय पर बोलते हुये सचिव ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को विधिक साक्षर होना जरूरी है। विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक नागरिको के अधिकारों की रक्षा करता है। पैनल लार्यस के जरिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाते है। लोगो को निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिये विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिये।
कार्यशाला मे पी.एल.वी डा० परवेज अखतर ने बताया कि नागरिकों के जीवन व विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु व त्वरित एवं निशुल्क न्याय के लिये पी.एल.वी गणों से सम्पर्क करे व सुलह समझौता पर ध्यान दें। अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेन्द्र पाल सिंह, नित्या चावला व कार्यक्रम के व्यस्थापक स० नीतू सिंह ने जज का स्वागत किया। संघ प्रांत संचालक भवानी भीख ने अपने सम्बोधन में गोष्ठी को सार्थक बताया।
What's Your Reaction?