Hardoi News:  कृषि सकंल्प अभियान 2025 - कृषको को नयी तकनीकी व योजनाओ की दी गयी जानकारी। 

जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि कृषको को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी ....

May 31, 2025 - 19:45
65 Views
Hardoi News:  कृषि सकंल्प अभियान 2025 - कृषको को नयी तकनीकी व योजनाओ की दी गयी जानकारी। 

Hardoi News: जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि कृषको को आधुनिक कृषि तकनीकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी देने हेतु विकसित कृषि सकंल्प अभियान-2025 का आयोजन 29 मई से से 12 जून 2025 तक जनपद की कुल 135 ग्राम पंचायतो में किया जा रहा है। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको एंव कृषि के सहयोगी विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा कृषको को नयी तकनीकी जानकारी व कृषको के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रयोगशाला से खेत तक (Lab to Land) है। आज विकास खण्ड-सण्डीला के ग्राम भेरका, गहिरा व महिंगंवा में के0वी0के0 की टीम 1 वैज्ञानिक डा० त्रिलोकी नाथ व डा० त्रिलोक सिंह, विकास खण्ड भरावन के ग्राम-ढिकुन्नी सहगंवा व लालामऊ में के०वी०के० की टीम-2 वैज्ञानिक डा० अंजली साहू, व डा० मोहित सिंह, विकास खण्ड-बावन के ग्राम रारा, हरसिंहपुर व नयागांव में के०वी०के० की टीम 3 वैज्ञानिक डा० डी०वी० सिंह, व डा० प्रिया वशिष्ठ द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी के साथ ही CSSRI के प्रमुख वैज्ञानिक डा० संजय अरोरा, डा० चन्द्रशेखर सिंह एवं डा० अर्जुन सिंह नोडल के रूप में कार्यकमो में उपस्थित होकर कृषको को कृषि उपयोगी व महत्तवपूर्ण जानकारी दी गई कि कैसे कृषक नवाचार का प्रयोग कर अपनी आय में बढोत्तरी कर सकते है। उपरोक्त कार्यक्रमों में कुल 1643 पुरूष कृषको एवं 587 महिला कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

Also Read- Hardoi News: तम्बाकू उत्पादों के पैकेट पर चित्रमय स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित होनी चाहिये - सी0एम0ओ0

उपस्थित कृषको को मृदा स्वास्थय, बीज वितरण, पीएम किसान, फार्मर रजिट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा, पशुपालन, उद्यानीकरण, मत्स्य पालन, पशुपालन, डीएसआर विधि धान की बुबाई आदि से सम्बधित उपयोगी जानकरी सम्बधित विभाग के उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा दी गई। इसी के साथ गन्ना खेती सहफसली उर्द व मूंग व अन्य फसलो से अतिरिक्त आय प्राप्त करने पर जोर दिया साथ ही जैवकि उर्वरको का अधिक प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिससे फसल की लागत में कम हो तथा आय में वृद्धि हो सके। संकर बीज कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी राजकीय बीज भण्डारों पर कंम्पनियों के स्टाल लगाये जा रहे है जहाँ किसान संकर धान, संकर मक्का, संकर बाजरा, संकर ज्वार के बीज प्राप्त कर समय से बुबाई करें। संकर बीजो पर 150रू प्रति किलो अनुदान, सामन्य बीज पर अनुदान के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow