मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम ...

By INA News Desk
Jan 2, 2025 - 00:38
56 Views
मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: योगी
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट कर डीएपी पर केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय की सराहना की

By INA News Lucknow.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पर ₹3,500 प्रति मीट्रिक टन की एकमुश्त विशेष पैकेज सब्सिडी को 01/01/2025 से आगे बढ़ाने की स्वीकृति सराहनीय है। इस निर्णय से किसान बंधुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर DAP उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों अन्नदाता किसानों को लाभान्वित करती इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार भी जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement