नवजोत सिंह सिद्धू को 850 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा, कैंसर बीमारी पर दावा करने के बाद बवाल
सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के दस्तावेज पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया तो 100 मिलियन डॉलर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा ...
By INA News New Delhi.
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को छग सिविल सोसाइटी ने 850 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू द्वारा कैंसर के चौथे स्टेज की बीमारी को 40 दिनों में मात देने का दावा किया। डॉक्टर सोलंकी का कहना है कि उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं, मगर मरीज की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसे सामने नहीं ला रहे हैं।
इन सभी मामलों पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सोसाइटी ने लीगल नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर इलाज के दस्तावेज पेश करने और माफी मांगने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया तो 100 मिलियन डॉलर यानी कि 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया जाएगा। सिद्धू ने दावा किया है कि बिना ऐलोपथी दवाओं के ही सिर्फ अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में परिवर्तन कर उनकी पत्नी ने कैंसर को मात दी है। सोसाइटी का कहना है कि कैंसर मरीजों को भ्रमित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
जिसे सुनकर देश-विदेश के कैंसर ग्रसित मरीजों में भ्रम और एलोपेथी मेडिसिन से उनका विश्वास उठ रहा है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने लिखा है कि नवजोत कौर सिद्धू अपने पति के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज या चिकित्सकीय प्रमाण नहीं रखती हैं।
वे प्रेस वार्ता कर स्पष्टीकरण दें, क्योंकि इससे बाकी कैंसर मरीजों को भ्रम हो रहा है और वे अपनी दवा और छोड़कर नवजोत सिंह सिद्धू के कथनों पर भरोसा कर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया था।
सोसाइटी ने यह रखी मांगें ...
- कैंसर फ्री होने में सिर्फ डाइट, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी, नीम पत्ता का ही सेवन का ही लाभ, किसी दवा का कोई उपयोग नहीं किया?
- स्वास्थ्य को लेकर आपके पति के दावे, क्या आप उनके बयान का पूर्ण समर्थन करती हैं?
- एलोपेथी मेडिसिन का जो इलाज विभिन्न अस्पतालों में उन्होंने करवाया है, उससे आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है?
- अगर आप अपने पति के दावे का समर्थन करती हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। जिनसे यह साबित हो कि आपने महज 40 दिनों में बिना दवा और चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट में बदलाव कर चौथे स्टेज के कैंसर को मात दी है।
सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी के आहार में नींबू पानी, कच्ची हल्दी, सेब का सिरका, नीम की पत्तियां, तुलसी, कद्दू, अनार, आंवला, चुकंदर और अखरोट जैसी चीजें शामिल थीं, जिससे वह स्वस्थ हो गईं। सिद्धू ने यह दावा उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी ने अपने आहार में कुछ चीजें शामिल करके स्टेज चार के कैंसर पर काबू पा लिया है।
What's Your Reaction?











