लव जेहाद हरदोई: 16 वर्षीय किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी हिरासत में

जानकारी मिली कि करीब एक साल पहले हिन्दू धर्म की किशोरी को युवक हसन भगाकर हरदोई लाया था। जिसका धर्म बदलवाकर उसके घर के पास स्थित मस्जिद में निकाह करा लिया।

Nov 27, 2024 - 21:48
 0  404
लव जेहाद हरदोई: 16 वर्षीय किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी हिरासत में

By INA News Hardoi.
हरदोई जिले से लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने दिल्ली की रहने वाली हिन्दू धर्म की एक किशोरी को हरदोई लाकर पहले धर्म परिवर्तन कराया और फिर उसके साथ निकाह किया। हिन्दू संगठनों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो वे इसका विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

हरकत में आई पुलिस ने एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश की और देर शाम आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। मामला हरदोई जिले के शाहाबाद इलाके का है। दरियापुर बिक्कू गांव के रहने वाले युवक हसन पुत्र गुलफाम दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल का छात्र रहा है।

इसी स्कूल में हिन्दू धर्म की एक किशोरी भी पढ़ती थी। जानकारी मिली कि करीब एक साल पहले हिन्दू धर्म की किशोरी को युवक हसन भगाकर हरदोई लाया था। जिसका धर्म बदलवाकर उसके घर के पास स्थित मस्जिद में निकाह करा लिया।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Rape: लडकी ने सुनाई रेप की दुःख भरी कहानी, गोरखपुर के लड़के ने दिया धोखा

इस मामले की भनक जब हिन्दू संगठनों को हुई तो वे लव जेहाद के इस मामले का विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अपने आपको फंसता देख युवक हसन फरार हो गया।

उधर मामला बढ़ता देख एसपी के आदेश के बाद हसन की तलाश पुलिस ने शुरू की। इस बीच पुलिस ने उसके घर से 16 वर्षीय(नाबालिग) किशोरी को बरामद किया और काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। हरदोई जिले में लव जेहाद का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow