हरदोई: तुम्हारे जैसे पत्रकार जेब में डालकर घूमता हूं... बालामऊ अस्पताल स्टाफ कर्मी के बिगड़े बोल
स्वयं को साहब समझने वाले इस व्यक्ति ने एम्बुलेंस भीतर लाने की बात को लेकर मरीज के स्वजन को खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और बाद में मरीज को रेफर करने का फरमान सुना डाला...
By INA News Hardoi.
हरदोई जिले का स्वास्थ्य महकमा किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में भी एक ताजा मामला देखने को मिल रहा है। जिसमें किसी मरीज के इलाज व उसे रेफर करने को लेकर बालामऊ सीएचसी स्टाफ का एक कर्मी बदजुबानी से अपनी धौंस दिखाता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में किसी मरीज के स्वजन से धमकी भरे लफ्जों में गुर्राने का काम नागेंद्र तिवारी नाम का व्यक्ति कर रहा है, जो बालामऊ अस्पताल का वार्ड बॉय है।
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: सडक से संसद तक फैली 'संभल की आग', देश के बड़े नेताओं ने कही बड़ी बातें...
स्वयं को साहब समझने वाले इस व्यक्ति ने एम्बुलेंस भीतर लाने की बात को लेकर मरीज के स्वजन को खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और बाद में मरीज को रेफर करने का फरमान सुना डाला।
#हरदोई।तुम्हारे जैसे पत्रकार जेब में डालकर घूमता हूं।बालामऊ अस्पताल स्टाफ कर्मी के बिगड़े बोल
— INA Hardoi News (@inahardoinews) November 26, 2024
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में भी एक ताजा मामला देखने को मिल रहा है। @hardoipolice #viralvideo #वायरल #viral #ViralVideos #हरदोई #hardoi pic.twitter.com/4LMlW87PUy
जिले के स्वास्थ्य महकमे के इन साहब की बदजुबानी की हद तो तब हो गयी, जब इन्होंने कह दिया कि तुम्हारे जैसे पत्रकारों को जूते की नोंक पर रखता हूं। बहरहाल, मरीज का स्वजन व यह व्यक्ति वीडियो में बहस करते दिख रहे हैं, जिसमें साहब बन बैठे इस व्यक्ति ने मरीज के स्वजन को धमकाते हुए उससे हाथापाई करने की भी कोशिश की है।
नोट- सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि किसी भी तरह से INA नहीं करता है।
What's Your Reaction?