संभल हिंसा: सडक से संसद तक फैली 'संभल की आग', देश के बड़े नेताओं ने कही बड़ी बातें...
हमें अफसोस है संभल के अमंदर सुकून था, सभी धर्मों के लोग साथ रह रहे थे। लेकिन बाहरी तत्वों ने आकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्रशासन को इतनी इमरजेंसी क्या थी उसी दिन अपना सर्वे करने के लिए पहुंच गए। जुमे की नमाज में लोगों को नमाज से रोका गया। उधर जानकारी मिली है कि गिरफ्तार पत्थरबाजों की पैर...
By INA News Sambhal.
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के दूसरे दिन सोमवार को भी तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जामा मस्जिद के पास वाले इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। संभल के जिलाधिकारी ने एक दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सदर तहसील के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने को कहा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने उपद्रवियों पर NSA की कार्रवाई की बात कही है।
दूसरे दिन भी पुलिस इलाके में मार्च करती दिखी। हालात पर डीजीपी भी नजर बनाए हैं। संभल में आरोपी दंगाइयों के फोटो सार्वजनिक किए जाएंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दंगाइयों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम का ऐलान किया है। इलाके में सी सी टी फुटेज और ड्रोन कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। संभल के एसपी और डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा की साजिश का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि रात को ही हिंसा की योजना बनाई गई थी, पुलिस पर पत्थरों से हमला किया गया और पिस्टल लूटी गई। अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संभल में हुई हिंसा को लेकर सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को पुलिस और प्रशासन की साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है संभल के अमंदर सुकून था, सभी धर्मों के लोग साथ रह रहे थे। लेकिन बाहरी तत्वों ने आकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्रशासन को इतनी इमरजेंसी क्या थी उसी दिन अपना सर्वे करने के लिए पहुंच गए। जुमे की नमाज में लोगों को नमाज से रोका गया। उधर जानकारी मिली है कि गिरफ्तार पत्थरबाजों की पैरवी में उनके परिवार की महिलाएं कोतवाली में इकट्ठा हो रही हैं। ये महिलाएं पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगा रही हैं। निर्दोंषों की गिरफ्तारी के आरोप लगा रही हैं।
आपको बता दें, पुलिस ने पत्थरबाजों को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। संभल सदर कोतवाली इलाके में हिंसा का मामला है। संभल हिंसा में पुलिस ने तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। संभल के नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में भी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं संभल में भीड़ ने चंदौसी के सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। कई और सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
What's Your Reaction?






कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इलाके में दंगा भड़काया और लड़कों पर गोली चलाकर स्थिति को और भी भयावह बना दिया। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि संभल में सरकार लोगों को खुलेआम मरवा रही है। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में नोटिस दिया है।

हापुड़ प्रशासन, चंद्रशेखर रावण के माध्यम से सम्भल के पीड़ित परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण बात नहीं हो पा रही है। फिलहाल चंद्रशेखर रावण पुलिस हिरासत में हैं, पुलिस लगातार संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने संभल घटना को साजिश बताया और कहा कि न्यायालय के निर्देश पर सर्वे हो रहा था। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने इसे समाज और न्याय व्यवस्था पर हमला करार दिया।
संभल हिंसा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे सरकार की ध्यान भटकाने की साजिश बताया। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव हार पचा नहीं पा रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
बीजेपी नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर संभल में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति समाज को बांटने का काम कर रही है। साथ ही, मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं और निराधार बयान दे रही हैं।
संभल हिंसा पर बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी आया है उन्होंने संभल में सर्वे टीम पर हुए हमले की निंदी की और कहा कि जो सत्य हो उसे निकल कर आना चाहिए। इस घटना के बाद वे छतरपुर से ओरछा के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपद्रवों से देश को बचाने के लिए ऐसी यात्राओं की आवश्यकता है।





