Lucknow : गोला नगर पंचायत में 11 करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, नगर विकास व उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण व शिलान्यास 

गुरुवार को देर शाम गोला नगर पंचायत पंहुचे मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज हमारे लिए एक गर्व का क्षण है कि हम गोला जैसे पौराणिक स्थल पर आये हैं। पूरे पूर्वांचल के लिए यह

Jul 11, 2025 - 00:13
 0  40
Lucknow : गोला नगर पंचायत में 11 करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, नगर विकास व उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण व शिलान्यास 
नगर विकास व उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

Lucknow : पहले शासकीय दौरे पर नगर पंचायत गोला पंहुचे नगर विकास व उर्जा मंत्री ए.के शर्मा का बुलडोजर से फूल वर्षा कर के स्वागत किया गया। उन्होंने 11 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में आम आदमी विकास के नारे केवल सुनता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में विकास होते देख रहा है। 

गुरुवार को देर शाम गोला नगर पंचायत पंहुचे मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज हमारे लिए एक गर्व का क्षण है कि हम गोला जैसे पौराणिक स्थल पर आये हैं। पूरे पूर्वांचल के लिए यह एक स्वर्णिम समय है कि हमारे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री दोनो पूर्वांचल के हैं। इसलिए पूर्वांचल में होने वाले विकास कार्य के लिए बेहतरीन समय है।

इन 11 करोड़ की परियोजनाओं से नगर पंचायत को निखारने का कार्य होगा। यह विकास कि पहिया अनवरत आगे बढता रहेगा। इस क्षेत्र से हमारा आत्मिक संबंध है। क्षेत्र के विकास के लिए आपने एकदम ठीक नेतृत्व का चयन किया है आगे भी इसी समझदारी से चुनाव कीजिएगा। 

इस दौरान मुराली शोखा, योगेन्द्र सिंह, महेश उमर, मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर, वेद प्रकाश पाण्डेय, सभासद श्रवण कुमार वर्मा, सच्चितानंद राय, देवेंद्र सिंह, डाॅ राजेश जायसवाल एवं अन्य गणमान्य सहित स्थानीय जन आदि उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : गोरखपुर में बनेगा पहला विद्युत शवदाह स्थल, बडहलगंज के श्मशान स्थल मुक्तिपथ को मिली पांच करोड़ की परियोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow