Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं में विशेष रोग प्रसार को लेकर टीकाकरण कराया जाए तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पूर्व में ही टी

By INA News Desk
Aug 6, 2025 - 23:21
63 Views
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए
Advertisement
Advertisement

सार-

  • बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत पूर्व में ही तैयारी कर ले सुनिश्चित: मंत्री ए के शर्मा
  • नगरीय क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति न बनने पाए एवं कोई भी नाला किसी दशा में खुला न हो: ए के शर्मा
  • लापरवाही शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर करें कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री
  • लोकल फॉर वोकल हेतु हर घर तिरंगा अभियान/ त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दे बढ़ावा

लखनऊ : मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री ए० के० शर्माकी अध्यक्षता में बाढ़/वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों एवं अन्य विषयों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। प्रभारी मंत्रीने जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जानकारी ली, जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं,यद्यपि कुछ स्थानों पर जल भराव की स्थिति है किंतु बाढ़ जैसी स्थिति अभी नहीं है। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र से निपटने हेतु गोताखोर, किट वितरण इत्यादि सहित अन्य संसाधनों की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई है। सिंचाई विभाग से समन्वय कर कार्य किया जा रहा है। अतिवृष्टि से कुछ घर प्रभावित हुए है, आपदा से प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में खाद की कोई कमी नहीं हो, इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं में विशेष रोग प्रसार को लेकर टीकाकरण कराया जाए तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पूर्व में ही टीकाकरण सुनिश्चित कर दिया जाए। प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी/नगर विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर जलजमाव की स्थिति में जलनिकासी की व्यवस्था करने के साथ ही त्वरित गति से सड़कों की मरम्मत कराई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित ना हो, सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गड्ढा मुक्ति, नाली आदि को ढकने की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्युत के तारों खभों की जांच करने, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में तुरंत बदले जाने सहित अन्य आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो विद्युत विभाग के जो कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं, चिन्हित करके उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, बीमारियों के प्रसार वाले संभावित क्षेत्रों में रेंडम चिकित्सकीय जांच कराई जाए। उन्होंने स्वदेशी अथवा लोकल फॉर वोकल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु लोगों को जागरूक करे, आगामी त्योहारों में स्थानीय स्तर पर बने वस्तुओं को खरीदे जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों को आगामी त्योहारों तथा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सम्मान पूर्वक अपने-अपने घरों  राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करें।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने मंत्रीको आश्वस्त कराया कि उनके दिए गए दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Also Click : Moradabad : मुरादाबाद में सपा के पीडीए पाठशाला पर जमकर गरजे योगी, बोले- 'ग' से गणपति की जगह बच्चों को 'ग' से गधा पढ़ाना चाहती है सपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement