Lucknow : वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधा देने के लिए सभी विभागों ने मिलकर बनाया रोडमैप

नीति को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। समाज कल्याण विभाग ने जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिक समितियों को मजबूत करने, नए डे-केयर सेंटर खोलने और कल्याण नि

Nov 28, 2025 - 22:19
 0  23
Lucknow : वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधा देने के लिए सभी विभागों ने मिलकर बनाया रोडमैप
Lucknow : वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधा देने के लिए सभी विभागों ने मिलकर बनाया रोडमैप

समाज कल्याण निदेशालय में उत्तर प्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति 2016 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण वेंकटेश्वर लू ने की। वरिष्ठ नागरिक महासमिति के अध्यक्ष श्यामपाल सिंह और निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत भी मौजूद रहे।

बैठक में वरिष्ठ नागरिक महासमिति के अप्रैल में हुए वार्षिक अधिवेशन के सुझावों और मार्च 2023 में हुई राज्य परिषद की बैठक में दिए गए निर्देशों की विभागवार समीक्षा की गई।

नीति को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। समाज कल्याण विभाग ने जिला स्तर पर वरिष्ठ नागरिक समितियों को मजबूत करने, नए डे-केयर सेंटर खोलने और कल्याण निधि बढ़ाने पर जोर दिया।सुरक्षा और सुविधा के लिए कई प्रस्ताव आए। सूचना विभाग ने हेल्पलाइन 14567 और सवेरा ऐप का अधिक प्रचार करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता वाली चिकित्सा और नियमित स्वास्थ्य शिविरों की बात कही। परिवहन विभाग से बसों में किराया छूट का सुझाव आया। सभी जिलों में वरिष्ठ नागरिक समितियां बनाने का भी फैसला हुआ।

अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों से जुड़ी योजनाओं को समय पर, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

बैठक में समाज कल्याण, सूचना, स्वास्थ्य, गृह-पुलिस, नगर विकास, ग्राम विकास, वित्त, परिवहन, न्याय, वाणिज्य विभागों के साथ हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधि भी शामिल रहे और अपनी प्रगति रिपोर्ट दी। इस बैठक से बुजुर्गों के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार हुई है जिसे जल्द लागू करने की तैयारी है।

Also Click : वरिष्ठ IAS अधिकारी कमिनी रतन चौहान की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर उत्तर प्रदेश में वापसी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow