Lucknow : प्रदेश के सभी मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, हर घर तिरंगा अभियान को जनांदोलन में बदलें कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह

रविवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न भाजपा की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। भाजपा के प्रदेश

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 01:10
59 Views
Lucknow : प्रदेश के सभी मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, हर घर तिरंगा अभियान को जनांदोलन में बदलें कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह
प्रदेश के सभी मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

Report: (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसमें युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रहेगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रा संग्राम से जुडे स्मारकों स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरान्त सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकालकर प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए।

रविवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न भाजपा की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रचेतना की दूरदर्शी पहल है, जिसे कार्यकर्ता जनांदोलन में बदल दें। उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हैं, जिनके नेतृत्व में हर मतदाता तक पहुंचने और हर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की शक्तिशाली संस्था है। कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को घर-घर पहुंचाएं और तिरंगे को केवल प्रतीक नहीं, संकल्प का स्वरूप बनाएं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि संगठन पर्व के तहत मंडल समितियों के गठन का कार्य आधिकांश जगह पूर्ण हो चुका है। फिर भी यदि कहीं गठन शेष रह गया हो तो उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक ऋतुराज सिन्हा व राष्ट्रीय संयोजक चुनाव संपर्क विभाग के ओम पाठक ने संबोधित किया।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संयोजक व सहसंयोजक, विधायक, एमएलसी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संयोजक व सहसंयोजक, प्रदेश आईटी संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी सम्मिलित हुए।

Also Click : Hardoi : वैश्य समाज महिला संगठन और भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow