Lucknow : इंदिरा नगर में ओम साईं ग्रीन सिटी समेत 13 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि इंदिरा नगर थानाक्षेत्र के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान अनूप कुमार, राजीव विश्वकर्मा, सीताराम

Mar 19, 2026 - 22:48
 0  6
Lucknow : इंदिरा नगर में ओम साईं ग्रीन सिटी समेत 13 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Lucknow : इंदिरा नगर में ओम साईं ग्रीन सिटी समेत 13 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को इंदिरा नगर में अभियान चलाकर ओम साईं ग्रीन सिटी समेत 70 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 09 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, दुबग्गा के सराई प्रेमराज में 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। 

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि इंदिरा नगर थानाक्षेत्र के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान अनूप कुमार, राजीव विश्वकर्मा, सीताराम, जगदीश यादव, सुरेश यादव, पंकज अग्रवाल, पप्पू, सोहन यादव, राकेश यादव, हरी राम यादव व अन्य द्वारा लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 09 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। 

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के सराई प्रेमराज क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद मुनव्वर, बबलू, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नसीम व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow